मैनपुरी: दन्नाहार थाना क्षेत्र में एक युवक का फिल्मी गाने पर अवैध असलेह के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला कुशल गांगसी निवासी मोहित यादव पुत्र विश्वनाथ यादव का फिल्मी गाने पर अवैध असलेह के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही वीडियो वायरल होने के बाद दन्नाहार थाना पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर युवक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर बात कही है।