भरथना: बकेवर पुलिस ने खनन माफियाओं पर चलाया चाबुक, 20 डम्पर-ट्रक किए सीज
बकेवर थाना क्षेत्र के इटावा-औरैया बॉर्डर स्थित पंचशील ढाबा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19पर बुधवार को पुलिस ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त अभियान चलाया।ASP ग्रामीण श्रीश चन्द्र के नेतृत्व में थाना प्रभारी विपिन कुमार ने पुलिस टीम के साथ सघन चेकिंग की।इस दौरान बिना परमिट, बिना नंबर प्लेट, कालिख लगी नंबर प्लेट और ओवरलोड खनन सामग्री ढो रहे वाहनों को पकङा।