चंदिया: खेत में मवेशी घुसने का विरोध करने पर युवक से मारपीट, चार आरोपियों पर मामला दर्ज
Chandia, Umaria | May 16, 2026 उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतरेई में खेत में मवेशियों से नुकसान पहुंचाने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। जानकारी के मुताबिक बिजेन्द्र यादव ने जब आरोपियों के मवेशियों द्वारा खेत खराब किए जाने पर मना किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की शिकायत पर चंदिया थाना पुलिस ने चार आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है