बलौदाबाज़ार: बलौदाबाजार जिले में खरीफ पूर्व कृषि केंद्रों का निरीक्षण, अनियमितता पर दो केंद्रों को जारी किया गया नोटिस
बलौदाबाजार,6अप्रैल 2026/ शाम 5:30 बजे कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार खरीफ 2026 के पूर्व में ही जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा चौकसी बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में सोमवार को विकासखंडो में संचालित कृषि केन्द्रों का निरीक्षण किया गया जिसमें दो फर्म को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।