रायबरेली: जिला जेल से वन जेल वन प्रोडक्ट के अंतर्गत विभिन्न कलाकृतियों को प्रयागराज महाकुंभ भेजा जाएगा, जेल अधीक्षक ने दी जानकारी
जिला कारागार में,सोमवार को,जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि,प्रयागराज महाकुंभ 2025 को लेकर यूपी कारागार के,संयुक्त स्टॉल पर प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए,जेल में बनाई गई कलाकृतियों को भेजा जा रहा है।उन्होंने बताया कि,30 तरह के उत्पाद बनाए गए हैं।जो ₹1 से लेकर ₹500 तक के उत्पाद है।यह सभी वास्तुये कैदियों द्वारा बनाई जा रही हैं।