सांगानेर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कर हरित राजस्थान का दिया संदेश
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर विद्याधर नगर स्थित बूथ संख्या 168 के श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। दीया कुमारी ने भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के खुशहाली की कामना की।