समस्तीपुर: समस्तीपुर सदर अस्पताल में 9 से 14 साल तक की लड़कियों को कैंसर से बचाव को लेकर टीकाकरण का किया गया शुभारंभ
समस्तीपुर जिले के सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू हॉल में शुक्रवार सुबह लगभग 11:00 बजे 9 से 14 वर्ष की बच्चियों के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन का टीकाकरण किया गया। इस अभियान की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने की। इस मौके पर सदर उपाधीक्षक डॉक्टर गिरीश कुमार, डॉक्टर विशाल कुमार,डॉ चंदन चौधरी व स्वास्थ्य कर्मी रहे