मैनपुरी: महावीर इंटर कॉलेज में तैनात फोर्थ क्लास कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
ओछा थाना क्षेत्र के ग्राम आठपुरा निवासी धर्मवीर पुत्र यादराम जो कि दन्नाहार क्षेत्र के जौहरी नगर महावीर इंटर कॉलेज में फोर्थ क्लास का कर्मचारी था। जिसका सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।