बांधवगढ़: मानपुर विधायक मीना सिंह ने मंत्री विजय शाह का उमरिया आवास पर भव्य स्वागत किया, क्षेत्रीय विकास पर चर्चा
मानपुर विधायक सुश्री मीना सिंह के आवास पर मध्य प्रदेश शासन के मंत्री कुंवर विजय शाह अल्प प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान विधायक मीना सिंह ने गुलदस्ता भेंट कर एवं तिलक लगाकर मंत्री का भव्य स्वागत किया।मुलाकात के दौरान विधायक मीना सिंह ने जनजातीय कार्य विभाग से विकासखंड पाली में संदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल खोले जाने की मांग रखी। इसके साथ ही क्षेत्र के विकास की बात