खगौल: खगौल में रोजगार मेले में 114 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शनिवार को देशभर में आयोजित रोजगार मेला के तहत 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इसी क्रम में दोपहर करीब 12 बजे पूर्व मध्य रेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल,खगौल के सृजन प्रेक्षागृह में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया