मिर्ज़ापुर: कोतवाली कटरा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाली अभियुक्ता को गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना कोतवाली कटरा जनपद मिर्जापुर पर एक महिला द्वारा नामजद अभियुत्ता के विरुद्ध वादिनी के नाबालिक पुत्र को बहला फुसलाकर के भगाने के संबंध में तहरीर दी गई जिसमें मुकदमा पंजीकृत विवेचना प्रारंभ हुई। मंगलवार की शाम 5:00 बजे उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह पुलिस टीम द्वारा अभियुत्ता अंजलि पुत्री रमेश निवासिनी सहदेईया थाना करमा जनपद सोनभद्र को। गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।