Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

कोलकाता में इलाज करा रहा था परिवार, नवादा में सूने घर को निशाना बना चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी उड़ाई

Hisua, Nawada | Jul 21, 2026
नवादा: जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। घर के सभी सदस्य इलाज कराने के लिए कोलकाता गए हुए थे, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, चांदी के बर्तन और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत हिसुआ थाना में दी है। पीड़ित जितेंद्र कुमार, पिता राजाराम सिंह, ग्राम–काशीबीघा (थाना हिसुआ, जिला नवादा) के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई 2026 (शनिवार) की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों द्वारा लगभग 100 ग्राम सोने के आभूषण, करीब 1.5 किलोग्राम चांदी के बर्तन तथा लगभग 5 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए गए। घटना के समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। चोरी की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया और पीड़ित का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनके घर में चोरी की घटना हो चुकी है, जिसमें करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ था, लेकिन उस मामले में अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द मामले की जांच कर चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। हिसुआ थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने कहा कि फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है। घटना स्थल पर एफएसएल टीम और डीआईओ की टीम पहुंचकर साक्ष्य एकत्र कर रही है तथा मामले की गहन जांच जारी है।