अकबरपुर: 59 लीटर महुआ शराब बरामद, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
अकबरपुर थाना क्षेत्र के पोखरा गांव स्थित सागवान बागान के समीप पुलिस ने छापेमारी कर 59 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस को देखते ही शराब लेकर जा रहा तस्कर बोरा फेंककर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। 1:00 बजे रविवार को थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बोरे में शराब