चंदिया: अखडार में गाली-गलौज और मारपीट, चार आरोपियों पर मामला दर्ज
Chandia, Umaria | Apr 23, 2026 उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अखडार के गढ़ी चौराहा के पास एक मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित सुदामा काछी (53 वर्ष) ने आरोप लगाया है कि गांव के ही लल्ला राव, अनुराग बारी, राजा और अशोक बारी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना पर चंदिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है