खगौल: दानापुर में बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार; लैपटॉप, 12 एटीएम कार्ड सहित कई सामान बरामद
दानापुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोला रोड स्थित चन्द्रशेखर नगर, नेपाल रोड के एक किराये के मकान में छापेमारी कर आरोपी प्रवीण कुमार टेकारी (गया) निवासी को पकड़ा। इसके बाद आरोपी के कब्जे से एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन,एक प्रिंटर,12 एटीएम कार्ड,5 बैंक पासबुक