जशपुर: सियान गुड़ी पहुंचकर प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने वरिष्ठ नागरिकों का हाल जाना, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर संचालित सियान गुड़ी का सोमवार को जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर वहां संचालित गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। जशपुर जनसंपर्क से सोमवार की शाम छह बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी सचिव ने कैरम, शतरंज, लूडो और संगीत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट