विदिशा नगर: सावरकर बालविहार समिति हर रविवार को करती है श्रमदान, इस बार जय स्तंभ पर किया, MLA भी शामिल
सावरकर बाल विहार समिति के माध्यम से शहर के अलग-अलग चौक चौराहों पर श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान की प्रक्रिया की जा रही है। पिछले रविवार को गांधी चौक नीमताल पर श्रमदान किया गया था, तो वही 23 नवंबर रविवार को जय स्तंभ बजरिया स्वच्छता अभियान चलाया गया। विधायक मुकेश टंडन के अलावा,भाजपा मंडलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता, स्थानीय रहवासी रहे मौजूद, किया श्रमदान।