खागा: खखरेडू के पौली गांव में बच्चों के विवाद के चलते महिलाओं के बीच लाठी-डंडे चले, दो महिलाएं घायल, नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती
फ़तेहपुर जिले के खखरेडू थाना क्षेत्र के पौली गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षो में लाठी डंडे चले जहां दो महिलाएं मारपीट के दौरान घायल हो गई। दोनो महिलाओ को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायलों का इलाज चल रहा है।