मौजमाबाद: मोजमाबाद गोबिंदगढ़ जोबनेर कस्बे में मध्य रात्रि पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया
जयपुर ग्रामीण इलाकों में रंगों का त्योहार होली का पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। श्रद्धा और उत्साह के साथ मोजमाबाद गोविंदगढ़ जोबनेर कस्बे में सोमवार मंगलवार मध्य रात्रि 1:25 पर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के अवसर पर लोगों में उत्साह नजर आया और लोगों ने एक दूसरे को रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दी।