औरैया: एआरटीओ की सख्त कार्रवाई, एनएच 19 पर चैकिंग के दौरान सात अनाधिकृत बसों पर ₹2.70 लाख का लगाया जुर्माना
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मंगलवार को एआरटीओ औरैया एनसी शर्मा ने व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाकर अनियमित रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 10 वाहनों की जांच की गई, जिनमें सात अनाधिकृत बसों पर कार्रवाई करते हुए 2.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। जुर्माने की राशि ऑनलाइन जमा कराई गई। प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान एक बस में गंभीर अनियमित