लखनऊ ये लोहिया संस्थान के सफाई कर्मी है। संस्थान के अंदर टॉयलेट में नवजात का शव मिला, जिसकी सूचना इन लोगों ने अफसरों को दे दी। आरोप है कि जिसके बाद अफसरों को सूचना देने से झल्लाए सुरक्षा कर्मियों ने 2 सफाई कर्मियों को पीट दिया।
जिसके विरोध अब करीब 200 सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए। बड़ी संख्या में सफाई कर्मी प्रशासनिक भवन के सामने जुटे और नारेबाजी शुरू कर दी। सफाई कर्मियों ने सुरक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।