पीरो: अनुमंडल पदाधिकारी पीरो के निर्देश पर बगही टोला में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया
Piro, Bhojpur | May 19, 2025 बगही टोला में सोमवार की दोपहर 3:00 बजे के करीब SDO के द्वारा प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी चरपोखरी अंचलाधिकारी चंदन चौधरी तथा प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी नंदलाल राम की उपस्थिति में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। सीओ चंदन चौधरी के द्वारा बताया गया कि पीरो SDO के ज्ञापन संख्या 232 के आलोक में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।