चांदपुर: शिवाला कला क्षेत्र के गांव रतनगढ़ में मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत पर टीम ने किया निरीक्षण, लोडर किया सीज
रविवार की सांय करीब 4:00 मिली जानकारी के मुताबिक शिवाला कला क्षेत्र के गांव रतनगढ़ में अवैध तरीके से मिट्टी के खनन करने की शिकायत की जा रही थी जिसके बाद खनन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। बताया जाता है कि एक लोडर को सीज किया गया और एक डंपर पर ₹25000 का जुर्माना लगाया गया है।