टांटोटी: नागोला PHC में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, 25 बूथों पर पिलाई जा रही पोलियो की खुराक
Tantoli, Ajmer | Jun 28, 2026 पोलियो मुक्त भारत की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए नागोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन आने वाले 25 बूथों पर तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का रविवार सुबह करीब 9 शुभारंभ किया गया।अभियान की शुरुआत डॉ. नितेश सैनी ने नवजात को पोलियो की खुराक पिलाकर की।उन्होंने कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद जिंदगी की पिलाना जरूरी है।