श्री विद्या जयंती के अवसर पर वरदान आश्रम में गुरुवार को श्री यंत्र अर्चन महोत्सव का विधिवत समापन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे से 10 बजे तक हुए 537वें रुद्राभिषेक के साथ हुई। इसके पश्चात श्री लक्ष्मी-नारायण अर्चन हेतु समस्त देवताओं का आवाहन कर सहस्त्रार्चन संपन्न किया गया। तीन बजे यज्ञाचार्य नीलू महाराज ने श्री तत्व पर त प्रवचन दिये।