गभाना तहसील में शनिवार को प्रांतीय आह्वान पर लेखपालों ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। सुबह दस बजे शुरू हुआ ये प्रदर्शन दोपहर दो बजे तक तहसील गेट पर चला। लेखपालों ने आरोप लगाया कि पिछले छह साल से संवर्ग की लगातार उपेक्षा हो रही है, जबकि नौ वर्षों में सैकड़ों पत्राचार और वार्ताओं के बावजूद उनकी लंबित मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई