मैनपुरी: एसपी के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 105 चालान के बाद ₹5,10,000 का वसूला जुर्माना
मैनपुरी एसपी गणेश प्रसाद साह के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें 105 गाड़ियों के चालान काटने के बाद 5,10,000 का जुर्माना वसूला है। वहीं यातायात पुलिस ने पूरी कार्रवाई को करते हुए सभी वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने के लिए दिशा निर्देश दिए है।