हाथरस: रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी का शव चारपाई पर खून से लथपथ मिला, फ़ील्ड यूनिट ने घटना स्थल का किया निरीक्षण, ASP ने दी जानकारी
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी का चारपाई पर संदिग्ध परिस्थिति में खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के साथ फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है। परिजनों की रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी की हत्या की आशंका जताई है।