भोगांव: एलाऊ थाना पुलिस ने अजीतगंज चौराहे पर चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को चोरी की अपाचे बाइक समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा
एलाऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अजीतगंज चौराहे पर चैकिंग के दौरान चोरी की अपाचे बाइक समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।थाने लाकर की गई पूछताछ मे पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम कन्हैया पुत्र श्यामबाबू निवासी विद्यानगर थाना एलाऊ व बिमल पुत्र देवेंद्र निवासी नगला उदू थाना औँछा बताए गए हैं।पुलिस ने आवश्यक लिखापड़ी के बाद पकड़े गए दोनो अभियुक्तों को जेल भेजा।