भोगांव: भोगांव सीओ व एसडीएम ने अवैध खनन करते तीन जेसीबी को पकड़ा, एक जेसीबी पर लगी मंत्री और विधायक की फोटो बनी चर्चा का विषय
CO सुनील कुमार को शनिवार की मध्य रात्रि क्षेत्र में मिट्टी के खनन की सूचना मिली थी। CO ने SDM संध्या शर्मा के साथ आलीपुर खेड़ा क्षेत्र में खनन कर रही एक जेसीबी तथा रुई के पास से दो जेसीबी को अवैध खनन करते पकड़ लिया। संयुक्त रूप से की गई छापामार कार्रवाई को देखते हुए जेसीबी के चालक जेसीबी छोड़कर मौके से फरार हो गए। एक जेसीबी भाजपा नेता की बताई जा रही है।