मड़िहान: मलुवा गांव निवासी पीड़ित ने गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देने पर नेशनल पैथोलॉजी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा
मड़िहान थाना क्षेत्र के मलुआ गांव निवासी वीरेंद्र यादव के बेटे के पेट में दर्द होने पर कैंसर और पथरी की गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देने वाले नेशनल पैथोलॉजी पर कार्रवाई न होने पर गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे डीएम को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की है वीरेंद्र यादव ने मांग किया है कि पैथोलॉजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए डीएम ने दिया आश्वासन।