राऊ: नेहरू नगर में पथराव कर तोड़े गए घर के कांच, युवक ने राऊ थाने में दर्ज कराया मामला
Rau, Indore | Dec 8, 2024 इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में पुराने झगड़े में एक युवक के घर पर हमला हुआ है। आरोपियों ने उसके घर पर पत्थर बरसाए और शीशे फोड़ दिए। मामला राऊ थाना क्षेत्र के नेहरू नगर का है। जिसमें फरियादी राजू भाटी की शिकायत पर आरोपी निखिल पिता जितेंद्र कुशवाह और दीपक पिता चुन्नीलाल पंवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।