बिजनौर: गांव इनामपुरा में लोगों ने डीएम से की खनन माफियाओं द्वारा अवैध मिट्टी खनन करने की शिकायत
Bijnor, Bijnor | Dec 1, 2024 बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव इनामपुरा में हो रहे अवैध खनन की वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को समय करीब 12:00 वायरल हुई। इस मामले में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि ग्रामीणों ने डीएम से अवैध खनन की शिकायत की है। उसके बाद जिलाधिकारी ने मामले में जांच करा कर कार्रवाई की बात की है। लगातार क्षेत्र में अवैध रूप से खनन किया जा रहा है।