बरेली: विद्यालयों के मर्जर के खिलाफ शिक्षकों ने किया विरोध, शिक्षा बचाओ मोर्चा का गठन कर गांधी उद्यान से निकाली बाइक रैली
विद्यालयों के मर्जर के खिलाफ शिक्षक, कर्मचारी और छात्र संगठन लामबंद, गांधी उद्यान से निकाल बाइक रैली।योगी सरकार द्वारा यूपी में 27 हजार से अधिक स्कूलों के मर्जर के विरोध में बरेली के गांधी उद्यान पर बरेली में शिक्षक संघ, ट्रेड यूनियन और छात्र संगठनों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें “शिक्षा बचाओ मोर्चा, बरेली” का गठन किया गया।