बरेली: आंवला थाना क्षेत्र के खेड़ा साबरी चौक में दबंगों का जानलेवा हमला, दो लोग गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
आंवला थाना क्षेत्र के खेड़ा साबरी चौक में दबंगों का जानलेवा हमला,दो की हालत गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती।पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे परिजनों पर भी हमला हुआ, जिससे कई लोग घायल हो गए। दो गंभीर घायलों अशरफ (60) और शादाब को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।