करहल थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया जैनपुर निवासी गुंजन सिंह पत्नी मनीष सिंह ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके ससुराली जनों के द्वारा उनको और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसको लेकर पीड़िता ने थाने में पहुंच ससुराली जनों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने को लेकर शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है।