चूरू: चुरू में जुलाई की पहली बारिश से किसानों के चेहरे खिले, खरीफ फसलों को मिला जीवनदान
Churu, Churu | Jul 6, 2026 घांधू गांव में रविवार शाम हुई हल्की बारिश से खरीफ फसलों को बड़ी राहत मिली। दिनभर की भीषण गर्मी और उमस के बाद मौसम बदलने से लोगों ने भी राहत की सांस ली। यह जुलाई माह की पहली बारिश रही, जिसका किसान लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। हालांकि बारिश गांव के आधे हिस्से में ही हुई।