मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले एक विवाद का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि कुछ कांवड़िये डीजे वाहन के ऊपर चढ़े हुए थे। ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा ने उन्हें नीचे उतरने के लिए कहा, जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक कथित तौर पर इंस्पेक्टर से कहता सुनाई देता है, "ज्यादा वर्दी का गुरूर हो तो बता दो अभी, 5 मिनट में उतरवा दूंगा।" घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
@muzaffarnagarpol @uppfactcheck @uppolice