बरबीघा: बरबीघा के मिशन थाना क्षेत्र में धनतेरस, दीपावली और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च
बरबीघा के मिशन थाना क्षेत्र में धनतेरस और दीपावली पर्व के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शेखपुरा पुलिस द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। शनिवार को मिशन थाना के थानाध्यक्ष आदित्य रंजन के नेतृत्व में शेखपुरा पुलिस एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बल की संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया।