होशंगाबाद नगर: देहात पुलिस की कारवाई सतवासा के पास 65 वर्षीय बुजुर्ग से दुर्लभ प्रजाति के दो रेड सैंड बोआ सांप किए बरामद, पूछताछ जारी
देहात थाना के सतवासा इलाके में पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के रेड सैंड बोआ की तस्करी करते हुए एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओमप्रकाश गौर हरदा जिले के सिराली का रहने वाला है। सांपों की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है आरोपी एक डिब्बे में इस दुर्लभ सांप को रखकर बेचने की फिराक में घूम रहा था। शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात करीब 12.15 बजे थाने लाई।