#baghpatpolice
दिनांक 17.07.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक बागपत के निर्देशन में एसजेपीयू एवं थाना ए0एच0टी0 की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक पुलिस उपाधीक्षक नोडल अधिकारी/प्रभारी निरीक्षक थाना ए0एच0टी0 की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0, लखनऊ द्वारा जारी एसओपी, बाल श्रम उन्मूलन, मानव तस्करी रोकथाम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति, नशा मुक्ति अभियान, मिशन शक्ति फेज-5.0, ऑपरेशन शील्ड, पॉक्सो एक्ट एवं किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही, गुमशुदा बच्चों की बरामदगी तथा पीड़ित बच्चों के समयबद्ध चिकित्सीय परीक्षण एवं सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुतिकरण आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा जनपद के समस्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को बाल संरक्षण से संबंधित प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने तथा उच्चाधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1098, 1090, 181, 108, 102, 1076, 112 एवं 1930 के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी बल दिया गया।
#UPPolice
Bagpat, Uttar Pradesh | Jul 17, 2026