जशपुर: दिशा बैठक में सांसद राधेश्याम राठिया ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जल संरक्षण पर दिया जोर
जशपुर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। मंगलवार की दोपहर तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार सांसद ने विशेष रूप से जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों को प्राथमिकता देने।