इसुआपुर: अगौथर नंदा में संदिग्ध हालात में मिली नवविवाहिता का शव, परिजनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
Ishupur, Saran | May 31, 2026 थानाक्षेत्र के अगौथर नंदा में संदिग्ध हालात में बरामद नवविवाहिता की शव मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनो के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते कार्रवाई शुरु कर दिया है। रविवार की दोपहर बारह बजे मृतक नवविवाहिता की माता शामपति देवी ने कहा कि दहेज व परिवारिक विवाद को लेकर मेरी पुत्री की हत्या उसके ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा कर दिया गया है।