कासगंज: इंटरिटी एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार हुआ स्वीकृत, नई दिल्ली से कासगंज तक चलेगी ट्रेन, 16 अप्रैल से प्रभावी हुआ आदेश
रेल मंत्रालय ने बरेली-नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14315/14316) के मार्ग विस्तार को मिली है। अब यह ट्रेन नई दिल्ली से कासगंज तक चलेगी। यह विस्तार 16 अप्रैल से प्रभावी होगा, जब ट्रेन नई दिल्ली से कासगंज के लिए अपनी यात्रा शुरू करेगी। कासगंज से नई दिल्ली के लिए यह सेवा 17 अप्रैल से उपलब्ध होगी। जानकारी मंगलवार दोपहर 2 बजे मिली।