बारात की खुशियां मातम में बदलीं, हर्ष फायरिंग में एक की मौत
फतेहपुर के लमेहटा गांव में शादी समारोह के दौरान चली गोली, चार घायल
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल, आरोपी की तलाश जारी
✒️रिपोर्ट अजय श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया जब बारात के स्वागत के दौरान कथित हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के अहिरन डेरा मजरे लमेहटा गांव की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपी की तलाश जारी है।
फतेहपुर जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित अहिरन डेरा मजरे लमेहटा गांव में रविवार देर शाम आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कथित हर्ष फायरिंग के दौरान एक गोली चल गई और पांच लोग उसकी चपेट में आ गए। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी कल्लू की भांजी प्रियंका की शादी देवान का पुरवा निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र धनराज के साथ हो रही थी। बारात के आगमन के बाद स्वागत और तिलक रस्म का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आरोप है कि गांव निवासी पप्पू तिवारी अपनी लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक के साथ मौजूद था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह शराब के नशे में था और समारोह के दौरान फायरिंग करने लगा।
बताया जा रहा है कि जब उसे फायरिंग करने से रोका गया तो बंदूक नीचे करते समय अचानक गोली चल गई। गोली लगने से बांदा जनपद के औगासी निवासी धीराज निषाद (55 वर्ष), कामता रैदास निवासी लमेहटा तथा बराती हरिपाल,राहुल और जगतपाल घायल हो गए।
घटना के बाद शादी समारोह में भगदड़ और चीख-पुकार मच गई।स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही गाजीपुर थाना पुलिस,पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक,अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय, क्षेत्राधिकारी जाफरगंज सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गाजीपुर पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों ने धीराज निषाद को मृत घोषित कर दिया।अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद शादी की रस्में गमगीन माहौल में पूरी कराई गईं।बताया गया कि दुल्हन प्रियंका बचपन से ही कठिन परिस्थितियों में पली-बढ़ी।उसके माता-पिता का वर्षों पहले निधन हो चुका था,जिसके बाद उसके मामा कल्लू ने उसका पालन-पोषण कर विवाह की जिम्मेदारी निभाई थी।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया तथा बाद में घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को लगाया है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
फतेहपुर की यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि सामाजिक आयोजनों में हर्ष फायरिंग जैसी खतरनाक प्रवृत्तियां कब तक लोगों की जान लेती रहेंगी।एक परिवार की खुशियों के बीच हुई यह त्रासदी कई जिंदगियों को गहरा दर्द दे गई है।पुलिस जांच जारी है और प्रशासन दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की बात कह रहा है।
🟥 NDNEWS की विशेष अपील
NDNEWS |दैनिक निष्पक्ष धारा सभी नागरिकों से अपील करता है कि विवाह,धार्मिक आयोजन अथवा किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग जैसी खतरनाक और गैरकानूनी गतिविधियों से पूरी तरह बचें।
एक क्षण की लापरवाही कई परिवारों की जिंदगी बर्बाद कर सकती है।हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग शान नहीं,बल्कि कानूनन अपराध है।प्रशासन,जनप्रतिनिधियों और समाज के जिम्मेदार लोगों को मिलकर ऐसी घटनाओं के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाना चाहिए।
"खुशियों के अवसर पर जिम्मेदारी निभाइए,हथियार नहीं इंसानियत का प्रदर्शन कीजिए।"
👇👇
@dgpup
@RSSorg
@UPGovt
@wpl1090
@RSSgeet
@Uppolice
@MIB_India
@PMOIndia
@HMOIndia
@abmanglik
@VHPDigital
@igrangealld
@myogioffice
@InfoDeptUP
@dmfatehpur
@sdmsadarftp
@CMOfficeUP
@CMOUP_RC
@ChiefSecyUP
@ChiefSecyUP
@MahantYogiG
@FatehpurSdm
@fatehpurpolice
@BajrangDalOrg
@112UttarPradesh
@myogiadityanath
@CommissionerPrg
@ADGZonPrayagraj
👇👇
#NDNews #दैनिकनिष्पक्षधारा #Fatehpur #GhazipurThana #HarshFiring #WeddingTragedy #AbhimanyuMangalik #UPPolice #LawAndOrder #PublicSafety #FatehpurNews #NDNewsChannel #GunSafety #CrimeNews
👇👇
🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा
मुख्य संपादक/संस्थापक: राजन सिंह हाड़ा
📞 मोबाइल: 9696119696