कांके: उपायुक्त की अध्यक्षता में खिजरी विधानसभा क्षेत्र में फर्स्ट सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन EMS का किया गया आयोजन
Kanke, Ranchi | Nov 2, 2024 समाहरणालय में खिजरी विधानसभा क्षेत्र का उपायुक्त वरुण रंजन की अध्यक्षता में शनिवार शाम करीब चार बजे फर्स्ट सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन EMS किया गया। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बता दें कि खिजरी विधानसभा अंतर्गत 15 से अधिक उम्मीदवार होने के कारण प्रत्येक मतदान केंद्र में एक से अधिक वैलेट यूनिट लगाना होता है।