असरगंज: श्रावणी मेला में 4 दिन शेष कच्ची कावरिया पथ कमराय के समीप कच्ची सड़क पर बालू बिछाने का कार्य तेज
असरगंज प्रखंड क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर तैयारी में तेजी देखी जा रही ।कच्ची कांवरिया पथ कमराय से लेकर असरगंज सीमा तक जहां बालू बिछाई जा रही हैं वहीं शौचालय का रंग रोगन पेयजल की समस्या दूर करते हुए चपकालों की मरम्मती के कार्य में तेजी आ गई है ।ज्ञात होगी 22 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का शुभारंभ कच्ची कामरिया पथ से डीएम करेंगे।