असरगंज: सीतादेवी जगमोहन साह बालिका इंटर विद्यालय असरगंज परिसर में जल जमाव के कारण छात्राओं को आने जाने में भारी परेशानी
जल जमाव के कारण विद्यालय परिसर के चारों ओर तालाब का दृश्य दिख रहा है। छात्राएं गंदे पानी मैं घुसकर विद्यालय के क्लासरूम जाती हैं 12वीं की छात्राएं आरती,सोनम ,मोनम ,दसवीं की छात्राएं खुशी, मुस्कान नवी वर्ग की छात्राएं दिव्या कुमारी वर्षा कुमारी ने बताया कि बारिश एवं नाली की पानी में पैर डूबा कर प्रतिदिन जाना पड़ता है । इस दौरान सांप बिछी कीड़े डर लगता है।