समस्तीपुर: महमदपुर सकड़ा चौक के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर सकरा चौक के पास वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक करोबारी को गिरफ्तार कर शनिवार को मेडिकल के लिए लाया सदर अस्पताल। आरोपी की पहचान गांव के ही रामाशीष महतो के पुत्र टीनू कुमार के रूप में की गई। मेडिकल के बाद कागजी प्रक्रिया कर न्यायालय में किया प्रस्तुत।