कोडरमा: उपायुक्त ने जिले में भूमि विवाद की शिकायतों के समाधान के लिए अंचल सह थाना दिवस आयोजित करने के दिए निर्देश
जिला स्तर पर भूमि विवाद से संबंधित प्राप्त हो रहे विभिन्न शिकायतों के त्वरित और समन्वित समाधान के उद्देश्य से उपायुक्त कोडरमा श्री ऋतुराज द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शुक्रवार को(अवकाश की स्थिति में अगले कार्यालय दिवस को) सभी अंचल कार्यालय में “अंचल-सह-थाना दिवस” का आयोजन किया जाएगा।